Advertisement

बूथ क्लस्टर पर भाजपा के तूफान को सुनामी में बदले:- जयप्रकाश राजौरिया

बूथ क्लस्टर पर भाजपा के तूफान को सुनामी में बदले:- जयप्रकाश राजौरिया

भिण्ड।भारतीय जनता पार्टी मंडल लहार द्वारा बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत वूथ क्रमांक 127 विजपुरा पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रुप से पूर्व राज्य मंत्री जयप्रकाश राजौरिया ने संकल्प अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की और संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी दी।

उन्होंने अपने उद्बवोधन में बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत कहा की अपना वूथ जीता तो विधानसभा जीती सभी कार्यकर्ताओं को अपना वूथ जीतने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि मिशन 2023 में लहर से भाजपा का विधायक बनाने के लिए हम अपने बूथ क्लस्टर केंद्र रोहतक संगठनात्मक कार्यक्रमों को संपन्न कराते हुए भाजपा की ताकत को चुनावी में बदलें और केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं को भी बताएं ताकि व्यक्ति को ऑन योजना का लाभ मिले। उन्होंने कहा की संकल्प अभियान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वपूर्ण योजना लाडली बहना जोकि हमारी महिला सशक्तिकरण को मजबूती प्रदान करेगी भिंड जिले में 271000 फार्म इसके भरे गए हैं लहर मंडल में महिलाओं ने भी फार्म भरे होंगे इसकी भी चिंता हमारे मंडल समिति इस बात की चिंता करें उस कार्यक्रम में हमारी बहनों को भी बुलाया जाए और उन्हें समझाएं कि यह योजना प्रदेश की भाजपा सरकार ने आप सभी को दे रही है सीधे ₹1000 की राशि प्रतिमा आपके खाते में डाली जाएगी हमारी सरकार जनहित ऐसी सरकार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्रों पर खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं संगोष्ठी भी आयोजित की जाएंगी।
जबर सिंह कुशवाह मंडल अध्यक्ष बैठक की अध्यक्षता। बैठक में वीरसिंह कुशवाह वूथ अध्यक्ष, रामनरेश शर्मा बी ,एल ,ए, सुखराम कुशवाह पन्ना प्रमुख, बलजीत कुशवाह ओबीसी प्रमुख, श्रीमती गुड्डी देवी कुशवाहा महिला प्रमुख, हरनारायण दोहरे एससी प्रमुख, बृजेश सिंह कुशवाहा मन की बात प्रमुख, मनीष कुमार कुशवाहा युवा प्रमुख, तिलक सिंह कुशवाहा पन्ना प्रमुख ,करण कुशवाह 6 कार्यक्रमों के प्रमुख, संतोष सविता पन्ना प्रमुख ,पुष्पेंद्र सिंह कुशवाहा व्हाट्सएप ग्रुप प्रमुख, सुनील कुमार दोहरे पन्ना प्रमुख, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।