Advertisement

स्कॉटलैंड में छात्र की संदिग्ध मौत, उच्चस्तरीय जांच की मांग

22 दिन बाद गांव पहुंचा शव, नम आंखों से हुआ अंतिम संस्कार

भिण्ड (मौ) निवासी कुलदीप श्रीवास्तव के इकलौते पुत्र संस्कार श्रीवास्तव की स्कॉटलैंड में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद 22 दिन पश्चात उनका शव रविवार को गांव मौ पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों एवं ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी और उनका अंतिम संस्कार किया गया।

संस्कार श्रीवास्तव स्कॉटलैंड की स्टर्लिंग यूनिवर्सिटी में फॉरेंसिक एवं साइकोलॉजी साइंस में एमएससी की पढ़ाई कर रहे थे। उनकी असामयिक मौत की खबर से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शवयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जताया शोक, जांच की उठाई मांग
अंत्येष्टि में शामिल हुए कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए अर्थी को कंधा दिया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि संस्कार श्रीवास्तव की संदिग्ध मौत की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। साथ ही उन्होंने छात्र की पढ़ाई के लिए लिए गए शैक्षणिक ऋण को पूर्णतः माफ किए जाने की भी मांग उठाई।

जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. रणवीर यादव, नगर अध्यक्ष सोनपाल यादव, कांग्रेस नगर उपाध्यक्ष बिक्की यादव, उपेंद्र यादव, मनोज जाटव, समीर खान, आकाश धाकड़, अरविंद कुशवाहा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *