मुरैना जिले में खून संघर्ष,चली गोलियां, पांच की मौत! घटना से इलाके में दहशत। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद।
भिंड। जिला मुरैना के सिहोनिया थाना अन्तर्गत ग्राम लेपा में रंजिश को लेकर चली गोलियां लगभग 4 से 5 लोगों की गोली लगने से मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है
सूत्रो की माने तो पुराने विवाद को लेकर के गोलीचली है ये दोनों पार्टियों के बीच लगभग 6 से 7 वर्ष पुरानी एक घटना को लेकर विवाद हुआ है।पहले भी इसमें 2 लोगों को मौत के घाट उतारा दिया गया था।शुकवर को फिर उसी विवाद ने जन्म लिया तनातनी के बाद हुई फायरिंग में गजेंद्र सिंह तोमर उनके दो पुत्र एवं दो बहुओं की घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौत की खबर।
यहां बता दें। मुरैना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लेपा गांव में नरसंहार का मामला सामने आया है जिसमें गोली मारकर 5 लोगों को मौत के घाट उतारने की वारदात को अंजाम दिया गया है बताया गया लेपा गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो में विवाद चला आ रहा था। जिसके चलते शुक्रवार दोनों ही पक्षो में पहले मुहवाद हुआ उसके बाद एक पक्ष ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया ।जिसमें दो महिला और तीन पुरुष शामिल है । मरने वालों में गजेंद्र तोमर उनके दो लड़के समेत दो बहुएं शामिल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी पुलिस ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि इस हत्याकांड में कितने लोगों की मौत हुई है। लेकिन सूत्रों की मानें तो पांच लोगों के मरने की सूचना मिल रही है। इस हत्याकांड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है जिसमे आप साफतौर पर देख सकते हैं कि एक पक्ष लोगों को सरेआम गोली मार रहा है।















