🔴
भिण्ड। कल दिनांक 22 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम भिण्ड में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। यह प्रेस वार्ता श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बुलाई गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा एक अंधे कत्ल के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है।
इस सनसनीखेज मामले की जांच में पुलिस टीम ने अहम सुराग जुटाते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई।
प्रेस वार्ता के दौरान अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम, जांच प्रक्रिया और आरोपियों की गिरफ्तारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। साथ ही, इस केस के खुलासे में शामिल पुलिस टीम की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।
पुलिस के इस सफल खुलासे को जिले में कानून व्यवस्था के प्रति एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।














Leave a Reply