Advertisement

शादी का झांसा देकर महिला पुलिसकर्मी से दुष्कर्म, एसपी से शिकायत

उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला पुलिसकर्मी के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कई बार बनाया शारीरिक संबंध, शादी की बात पर टालता रहा आरोपी
पीड़िता के अनुसार, उसके पति कारागार विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे, जिनका वर्ष 2019 में निधन हो गया था। इसके बाद उसे अनुकंपा नियुक्ति पर जेल विभाग में नौकरी मिली। इसी दौरान शहर के एक युवक ने उससे नजदीकी बढ़ाकर शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।
जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में गाली-गलौज व धमकी देने लगा।

तमंचा लगाकर किया दुष्कर्म, परिवार को दी जान से मारने की धमकी
महिला का आरोप है कि 15 मार्च को आरोपी उसके घर पहुंचा और तमंचा उसकी कनपटी पर रखकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसकी बहन मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।
पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *