भिण्ड। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने शहर के ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों से मुलाकात कर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर कांग्रेस संगठन महासचिव महेश जाटव,एडवोकेट नरोत्तम सिंह नरवरिया, अरविंद यादव,अभिलाख यादव,विवेक जामौर ज़िला मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी और प्रमोद बघेल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मुस्लिम समुदाय के साथ मिलकर ईद की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए और आपसी सद्भाव का वातावरण देखने को मिला।













Leave a Reply