निष्पक्ष जांच व खात्मा रिपोर्ट की मांग, जांच तक गिरफ्तारी पर रोक का आश्वासन
भिंड, गुरुवार।
श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्य एवं नई दुनिया मालनपुर के संवाददाता देवेंद्र शर्मा के खिलाफ दर्ज शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के मामले में निष्पक्ष जांच और खात्मा रिपोर्ट की मांग को लेकर गुरुवार को पत्रकारों ने आवाज बुलंद की। संघ के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ श्रीवास के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों व पत्रकार साथियों ने डीआईजी/एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में न्याय की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि पत्रकार देवेंद्र शर्मा पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके। पत्रकारों ने यह भी मांग की कि जांच पूरी होने तक किसी प्रकार की कठोर कार्रवाई न की जाए।
यह ज्ञापन डॉक्टर असित यादव (डीआईजी/एसपी) को सौंपा गया। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच कराई जाएगी। साथ ही जांच पूरी होने तक पत्रकार की गिरफ्तारी पर रोक रखने की बात भी कही।
इस मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए “पत्रकार एकता जिंदाबाद” और “श्रमजीवी पत्रकार संघ जिंदाबाद” के नारे लगाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के कई पदाधिकारी व जिलेभर के पत्रकार मौजूद रहे।














Leave a Reply