Advertisement

महंगाई और सिलेंडर किल्लत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन आज

भिण्ड। केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लगातार बढ़ती महंगाई एवं रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि व किल्लत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज, 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अकोड़ा नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित होगा।

प्रदर्शन की शुरुआत अकोड़ा तिराहा रपट से होकर नगर पालिका अकोड़ा तक की जाएगी, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे और आमजन की समस्याओं को उठाएंगे।

कार्यक्रम में ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल सहित वरिष्ठ नेता एवं कांग्रेस की महिला नेत्रियों की विशेष उपस्थिति रहेगी। कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि बढ़ती महंगाई से आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से रसोई का बजट बिगड़ गया है।
मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों से कार्यक्रम की कवरेज करने का आग्रह किया है, ताकि आमजन तक इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *