Advertisement

भिंड में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, घर में साड़ी से झूलती मिली लाश

भिंड।
उमरी थाना क्षेत्र के ग्राम लहलोरी में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान मनीष पत्नी अजय सिंह राजावत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर छत के कुंदे से लटककर जान दे दी।

घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के भाई अजीत, निवासी ग्राम हरदोई जिला बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) ने घटना की जानकारी दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *