भिण्ड।
मेहगांव के गढ़ी रोड स्थित वायोनियर हाई स्कूल में आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की कार्यपद्धति, विचारधारा और संगठन को मजबूत करने के विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
समापन सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल ने वैचारिक पद्धति विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना ही संगठन का लक्ष्य है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाते हैं और समाज सेवा के लिए नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि विकसित और समृद्ध भारत के राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के लिए तैयार किया जाता है, जिससे सामाजिक समरसता का भाव भी मजबूत होता है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह कुशवाह (एडवोकेट) ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन को ऊर्जा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम शर्मा ने बूथ सशक्तिकरण विषय पर बोलते हुए कहा कि चुनाव जीतने का मुख्य आधार बूथ होता है। जब कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत करते हैं, तभी संगठन को चुनावों में सफलता मिलती है। उन्होंने विभिन्न चुनावों के उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र सिंह कुशवाह ने अपने निर्धारित विषय पर विचार रखे, वहीं सोशल मीडिया जिला संयोजक मोनू नरवरिया ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया की भूमिका और प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभिन्न सत्रों में श्रीमती पूर्णिमा भदौरिया, श्रीमती सुधा राठौर, रामप्रकाश पवैया, श्रीमती मुन्नी नरवरिया तथा पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया ने की।
मेहगांव मंडल अध्यक्ष रोहित करैया ने अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुभाष राठौर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मेहगांव में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन, कार्यकर्ताओं को संगठन सशक्त बनाने का संदेश













Leave a Reply