किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास में तांत्रिक सहित 6 को कोर्ट ने किया तलब
उरई
बीमार किशोरी की झड़फूक करने आए तांत्रिक व उसके साथियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था किशोरी की मां ने कोर्ट में वाद दायर किया था !जिस पर कोर्ट ने तांत्रिक सहित छह लोगों को कोर्ट में तलब करने के आदेश दिए। आटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने कोर्ट में वाद दायर करते हुए बताया था कि उसकी नाबालिक पुत्री एक महीने से बीमार चल रही थी जिस पर गांव के लोगों ने तांत्रिक संतोष से झाड़फूक को करवाने की सलाह दी इस पर उसने संतोष से मिलकर अपनी समस्या बताएं जिस पर तांत्रिक संतोष ने 20 नवंबर 2025 की शाम उसके घर आकर झड़फूक शुरू की तांत्रिक अपने साथ गांव के ही शैलेंद्र और अरविंद को साथ लाया था झाड़ फूंक के दौरान गांव के सुमित उर्फ मनोज पर्वत और राजकुमार भी आ गए इस पर उसने जब तंत्रिका से पूछा यह लोग क्यों आए हैं तो उसने बताया यह लोग हमें बुलाने आए हैं उनके घर में भी समस्या हो रही है इसके बाद तांत्रिक संतोष उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने लगा जब उसने विरोध जताया तो सुमित पर्वत संजय ने उसे पकड़ लिया और संतोष ने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया कोर्ट ने डॉक्टरी परीक्षण के आधार पर संतोष कुमार शैलेंद्र अरविंद सुमित पर्वत संजय को कोर्ट में तलब करने का 23मार्च को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया














Leave a Reply