Advertisement

5 हजार का ईनामी किया गिरफ्तार। हत्या का प्रयास के मामले में था फरार।

थाना देहात पुलिस की बडी कार्यवाही।

घटना में प्रयुक्त देशी कटटा बरामद।

भिंड.
देहात थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे पांच हज़ार रुपये के इनामी आरोपी बदमाश को पकड़ने में सफलता हांसिल की हैं. पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक डॉ० असित यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकश्सजीव पाठक के निर्देशन में व नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरी के नेतृत्व में अवैध हथियार व ईनामी बदमाशों के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। तभी रात्रि करीब 09 बजे सन्तोष नगर भिण्ड में फरियादी द्वारा आरोपी से अपने उधार के पैसे मांगने के उपर से उक्त आरोपी ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर फरियादी को गोली मारकर फरार हो गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना देहात भिण्ड पुलिस द्वारा मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गम्भीरता को दृष्टिगत रखते हुये आरोपी की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड द्वारा 5000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। आरोपी को थाना देहात पुलिस द्वारा दिनांक 09.03.26 की रात्रि को शनिदेव मन्दिर के पास गौरी के किनारे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कटटा बरामद किया गया।

सराहनीय भूमिका- निरी मुकेश शाक्य थाना प्रभारी देहात, उनि नागेश शर्मा, प्रआर गुरुदास सोही, आर फिरोज खान, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अवधेश चौहान, अजय सगर, पंकज जयंत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *