प्रशिक्षण महा अभियान वर्ग की तैयारी को लेकर पार्टी जिला कार्यालय में बैठक
जिला एवं मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और निर्माण से संगठन निर्माण के विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा- डॉ दीपक सिंह भदौरिय
भिण्ड।,
भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान–2026 के लिए तैयारी हेतु जिला स्तरीय टोली की व्यवस्था हेतु पार्टी जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में आयोजित की गई जिसमें 29 मंडलों आयोजित होने वाले प्रशिक्षण सेवा की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया । प्रशिक्षण तैयारी को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय कार्यशाला 27 फरवरी को भिण्ड में आयोजित की जाएगी।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान वर्ग के चंबल संभाग प्रभारी डॉक्टर दीपक सिंह भदोरिया ने पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठनत्मक जिलों में, कार्यकर्ता भाव एवं पार्टी की विचारधारा को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण मां अभियान के माध्यम से जागृत किया जाएगा ताकि कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां का निर्वाह कर सकेंगे। इसी के निमित्त जिले से प्रशिक्षण महाअभियान टोली के पार्टी के पद अधिकारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।,जिला प्रभारी व जिला अध्यक्ष एवं जिला टोली के सदस्यगण उपस्थित रहे। संभागीय प्रभारी डॉक्टर भदौरिया ने कहा कि, प्रशिक्षण अच्छा बने जिसके लिए जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यशाला एवं वर्ग की प्रभावी तैयारी के साथ कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का दरबार करेंगे तो कार्यक्रम अच्छा होगा।भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन प्रभारी हमीर सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक संगठन है 18 करोड़ से अधिक दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कर रहे हैं जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं में जगराता एवं संगठन के प्रति भावात्मक वातावरण बना रहे और बुथ पर हमारा संगठन मजबूत हो यह पार्टी का उद्देश्य है इसके लिए मंडल एवं जिला केंद्र पर प्रशिक्षण के माध्यम से पार्टी को शक्ति प्रदान करेंगे। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने बताया कि जिला एवं मंडल स्तरीय कार्यशाला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय और उनके विचारों को तथा संगठन को गतिशील बनाने एवं कार्यकर्ताओं को सक्रियता प्रदान करने हेतु इस भाव को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा जो कि जिले के सभी 29 मंडलों में आयोजित होगा जिसकी जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यशालाओं की तैयारी को लेकर पार्टी पदाधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है। पार्टी जिला अध्यक्ष नरवरिया ने कहा कि यह महाअभियान श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के ‘व्यक्ति निर्माण से संगठन निर्माण और संगठन निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री,नरेंद्र मोदी जी के “विकसित भारत”के संकल्प को साकार करने हेतु संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगा।भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित पार्टी है। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं में कार्यकर्ता भाव एवं कर्तव्य बोध का जागरण हो,इसी उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया है। पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक मनोज अनंत ने संचालन एवं जिला स्तरीय टोली की सहा जिला संयोजक श्रीमती गीता भदौरिया आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया जिला कार्यालय के सह मंत्री रोहित शाक्य विशेष रूप से मौजूद थे।















Leave a Reply