भिण्ड ।
मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह “राहुल भैया” शुक्रवार को भिंड जिले में एक दिवसीय दौरे पर आए। इस दौरान वह मालनपुर,गोहद,मेहंगाव एवं शहर में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। कांग्रेस के बहूत से नेता शामिल रहे.
ग्रामीण जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया का ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह “राहुल भैया” ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है।
उन्होंने कहा कांग्रेस का कार्यकर्ता सक्रिय व संगठित है ।कार्यकर्ताओं की सक्रियता से संगठन निरंतर मजबूती हासिल कर रहा है। भिंड जिले के कार्यकर्ताओं व साथियों की एकजुटता यह दर्शाती है,कि अब जनता जल्द ही बदलाव का समय लाने वाली है।
इस दौरान ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल,शहर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी,जय श्रीराम बघेल,पूर्व शहर जिलाध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा,महेश जाटव,देवेंद्र सिंह भदौरिया,डॉ रणवीर सिंह यादव,कृष्णगोपाल चौरसिया,गजेंद्र सिंह भदौरिया,दीपचंद तिवारी,देवीसिंह तोमर,पंकज त्रिपाठी,डॉ. शिवेंद्र सिंह कुशवाह,डॉ सुल्तान सिंह,अरविंद यादव रामस्वरूप गोयल,रामसेवक मोर्य,रामवीर यादव,राजीव कौशिक,राजेंद्र सिंह यादव,आनन्द शाक्य,नईम पठान,केदार कौशल,देवेंद्र निगम, विवेक जामौर,संदीप बघेल,प्रमोद बघेल, रोहित अर्गल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्टी की असली ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता – राहुल भैया















Leave a Reply