Advertisement

अवैध उत्खनन एवं ओवरलोड वाहन परिवहन पर लगाई जाये रोक – रामशेष

/गिट्टी का अवैध उत्खनन का विरोध करने कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन,खनिज विभाग को चेताया

भिण्ड । रेत/गिट्टी के अवैध उत्खनन एवं ओवरलोड वाहनों के परिवहन पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुरानी जेल के पास एकत्रित हो कर रैली निकाल खनिज विभाग कार्यालय का घेराव कर धरना- प्रदर्शन की बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एसडीएम अखिलेश शर्मा को ज्ञापन सौपा. साथ कार्यवाही न करने की दशा में खनिज विभाग में परमानेंट ताला डालने एक ताला भेंट किया, एवं चेतावनी दी कि उचित कार्यवाही नहीं हुई तो कांग्रेस जन खुद अपने हाथों से खनिज विभाग के कार्यालय का तालाबंदी करने का काम करेगी।

ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा खनिज विभाग पर रेत/गिट्टी माफिया के साथ मिलीभगत के गम्भीर आरोप लगाए । उन्होंने कहा कि जिले में बड़े पैमाने पर रेत एवं गिट्टी का अवैध उत्खनन परिवहन (बिना रॉयल्टी) और ओवरलोड परिवहन हो रहा है,जिसकी मौखिक एवं लिखित जानकारी और शिकायत खनिज विभाग/ एसडीएम से लेकर कलेक्टर तक की जा चुकी है,किन्तु अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। भारी ओवर लोड वाहनों के परिवहन के कारण आए दिन अनहोनी घटनाएं हो रही है,जिससे लोग असमय जान गवा रहे हैं,जिसके जिम्मेदार खनिज माफिया और माफियाओं को संरक्षण देने वाला खनिज विभाग हैं।

अवैध खनन से नदियों और गिट्टी की खदानों के पास बड़े बड़े गड्डे हो गए हैं,और भारी प्रदूषण भी हो रहा है। बघेल ने कहा है अवैध तरीके से पनडुब्बीयों से रेत निकाला जा रहा है, जिस कारण जलीय जीवों और पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है और स्थानीय लोगों को रोजगार भी नहीं मिल पा रहा है।
जिले में लंबे समय से रेत और गिट्टी का अवैध करोवार खुलेआम हो रहा है,जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है,बल्कि सड़क सुरक्षा और शासन के राजस्व को भी क्षति हो रही है।

ज्ञापन-पत्र में कहा हैं रेत एवं गिट्टी के अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए। चम्बल नदी पर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा जिस पर तत्काल कार्यवाही की जाए। रेत से भरे भारी ओवरलोड वाहन परिवहन हो रहा है,जिस पर कड़ी कार्यवाही की जाए। कई जगह अवैध गिट्टी खदानें और क्रेशर चल रहे हैं,उन पर कार्यवाही की जाए। कंपनी ने कितनी जगह खुदाई की है और कहां-कहां खुदाई की है,क्या पटवारी ने इसका माप किया है,किया है तो स्पष्ट जानकारी दे। नदियों पर रोक के बाबजूद पोकलेन मशीनें किस आधार पर चलाई जा रही हैं,उन पर कार्यवाही की जाए। जिला-भिण्ड में केवल भिंड विधानसभा और रौन की कुछ खदानें ही कंपनी को स्वीकृत की गई है,लेकिन कंपनी हर जगह रोयल्टी से पैसा वसूल रही इस पर तुरंत कार्यवाही की जाए।
भारौली एवं अमायन से अवैध उत्खनन हो रहा है और कंपनी के द्वारा जबरन रोयल्टी वसूली जा रही है,इसमें लिप्त लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाए। कंपनी मनमानी तरीके से किसानों के खेतों में जबरन खुदाई कर रही है,कम्पनी के खिलाफ कार्यवाही कर किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। टोल प्लाजा (बरही/बरेठा) से अवैध रेत से भरे ओवरलोड वाहनों (ट्रक/ट्रेक्टरों) को निकाला जा रहा है,ओवरलोड वाहनों और टोल प्लाजा पर कार्यवाही की जाए। अबिलम्ब कार्यवाही करने की मांग की गई है।

इस बड़े आंदोलन में बाबा भगवान दास सेथिया, शिवेंद्र सिंह,श्याम सुंदर सिंह जादौन, देवेंद्र सिंह भदौरिया,कृष्ण गोपाल चौरसिया, संजय भूता,वीरेंद्र यादव,केदार कौशल,देवेंद्र निगम, महेश जाटव,बिजेंद्र सिंह कल्लू,गजेंद्र सिंह भदोरिया, सुल्तान सिंह नरवरिया,पंकज त्रिपाठी,संदीप मिश्रा,सुशीला नरवरिया,स्मिता शर्मा, सीमा शर्मा,रेखा नरवरिया,अरविंद यादव, दीपेंद्र सिंह फौजी,देवेंद्र सिंह भरौली, राहुल सिंह कुशवाह,माहेश्वरी जाटव, इरशाद अहमद,नईम पठान,संजीव करैया,सुंदर सिंह बघेल,जबर सिंह कुशवाहा,रामजीलाल रामा बाल्मीकि,अतुल सिंह यादव,राजवीर बघेल रणवीर सिंह परिहार,विवेक जामोर,अरविंद अरेले,रामसिया राठौर,अभिलाख सिंह यादव, रा

मवीर यादव,बदन सिंह राठौर,बलराम यादव,मीनू यादव,अजय कुमार विमल,राजू जाटव,देशराज यादव,सचिन,विकास,अमृतलाल कुशवाह, राजेंद्र सिंह यादव,अजय शर्मा, हरनारायण शर्मा,राजेंद्र सिंह नरवरिया,रवि यादव,अजय जैन,रामबरन सिंह,श्यामवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह भदोरिया,आकाश,हिमांशु,सुरेंद्र सिंह,मिथिलेश शर्मा, जितेंद्र सिंह यादव,रामू सिंह, साधू पंडित,पुष्पेंद्र सिंह,इलियास मोहम्मद,नारायण सिंह,अजय प्रताप,रामकुमार बघेल,चंद्रशेखर, राजकुमार,सत्येंद्र सिंह राजू,प्रदीप सिंह राजावत,प्रमोद शुक्ला,रामेंद्र सिंह चौहान,शैलेंद्र सिंह,महेश बघेल,मोंटू,बबलू विजय,अशोक सिंह अर्गल,पंचम सिंह, ओम प्रकाश बरैया,महेश चौरसिया,महेश बंसल, हसीन भरेंया बालकिशन माहोर,बल्लू बघेल, बृजलाल कुशवाहा,प्रेम सिंह सकवार, संदीप बघेल,प्रमोद बघेल, रोहित अर्गल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show quoted text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *