भिंड.
पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार पाठक के निर्देशन पर नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत की टीम ने नगर पालिका में हुए 3 करोड़ के घुटाले पुलिस ने 3 आरोपी को और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं.
बताना ज़रूरी हैं कि सिटी कोतवाली भिण्ड में पंजीबद्ध मामले पर पुलिस ने विवेचना साक्ष्य के आधार पर 3 आरोपि मंजू अर्गल,संतोष शाक्य एवं जितेंद्र वर्मा को और गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में भेज दिया हैं.इसके अलावा मुख्य आरोपी जो पूर्व में गिरफ्तार किया जा चूका हैं के साथ मिलकर अपने और अपने परिजनों के बैंक खाता नबंर हितग्राहियों के स्थान पर कूटरचित रूप से लगाकर कर्मकार योजना में पैसों का लाभ लिया हैं उन्ही तीनों आरोपियों ने अपने और अपने परिजनों के खातों में 56 लाख रूपये पहुंचाये है। वहीं इन रूपयों में से 17 लाख रूपये मुख्य आरोपी को देना भी बताया है. शेष रूपये उक्त आरोपियों द्वारा स्वयं उपयोग किया गया है। पुलिस ने आरोपियो कब्जे से1 प्लॉट की रजिस्ट्री भी जप्त की है, बताया गया हैं पकड़े गये एक आरोपी की एमपी ऑनलाईन की दुकान थी जहां उसने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए थे। इस प्रकरण में अब तक कुल 06 आरोपियों की गिरफ्तार किये जा चुके है,अभी मामले पर जाँच चल रही हैं और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं,इस बहु चर्चित मामले की कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत, मनीष सिंह, मनीष भदौरिया, रामकुमार शर्मा, राकेश तोमर, की महत्तवपूर्ण भूमिका रही है।
















Leave a Reply