
2 दिन पूर्व माँ बहन की गाली देकर मांगी थी शराब.
भिंड.
फ्री में शराब की बोतल नहीं दी तो दारू वाज दबंगो ने पिस्टल से फायरिंग कर सेल्समेन को किया घायल और मौक़े से भाग निकले. गोली की आवाज सुनकर पहुँचे स्थानीय लोग घायल गद्दीदार भिजवाया ज़िला हॉस्पिटल.
दरअसल मामला भिंड जिले के अटेर थाना अंतर्गत प्रतापपुरा गांव के नज़दीक का हैँ जहां शनिवार की रात तकरीबन 9:30 बजे शराब की बोतल मांगने आये दो लोगों को शराब बोतल न देने पर सेल्समेन एवं बदमाशों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा की दो बदमाशों आरोपी अर्पित कक्कड़ भुरे भदोरिया ने सेल्समेन को पिस्टल निकाल कर गोली मार दी, गोली लगने के बाद स्थानीय एवं पुलिस के द्वारा घायल सेल्समैन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं।
जैसा घायल रविंद्र यादव उम्र 35 पिता रामप्रकाश यादव निवासी विलाब ने पुलिस को बताया कि मैं शुक्रवार को अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तभी दो लोग दुकान पर आए और उन्होंने शराब की बोतल फ्री में मांगी। मैंने फ्री में बोतल नहीं दी तो विवाद हुआ। विवाद इतना बड़ा की, उन लोगों के द्वारा मेरी दुकान के दरवाजे में लाते मारी और मां बहन की वर्दी वर्दी गाली देकर चले गए। उसके बाद शनिवार की रात करीब 9:30 बजे वो लोग वापस आए और उन्होंने पिस्तौल से अर्पित कक्कर एवं भरे भदोरिया ने गोली चला दी। गोली पिस्तौल की सेल्समेन रविंद्र यादव के हाथ में लगी। घायल रविंद्र यादव के द्वारा डायल 112 को सूचना दी गई। तभी घायल सेल्समेन रविंद्र यादव को पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसको इलाज दिया जा रहा हैं.शिकायत के आधार पर अटेर पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
















Leave a Reply