प्रशासन एवं सरकार के इशारे पर पोलिंग डंप के आरोप।

थाने में घेराव कर धरना देकर री-पोल की करी मांग।
भिंड. चुनाव लोकसभा के हो या विधानसभा के कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी सरकार पर चुनावों में वोट चोरी का आरोप लगाती रही है,कांग्रेस ने भिण्ड में नगर पंचायत परिषद वार्ड पांच में वार्ड मेम्बरी के लिए हुए उपचुनाव में बोर्ड चोरी का आरोप प्रशासन की मिली भगत के चलते भाजपा सरकार पर लगाया है,


यहाँ बता दें भिंड जिले की मेंहगाव नगर परिषद वार्ड क्रमांक पांच के भाजपा पार्षद रघुबीर जाटव की बीमारी के चलते अगस्त महीने में निधन हो गया था,वार्ड पार्षद पद के लिए उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी थी जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने मृतक रघुवीर जाटव की पत्नी ज्ञान श्री को प्रत्याशी बनाया था, तो वहीं कांग्रेस ने रामजी लाल “रामा” वाल्मीकि को मैदान में उतारा था 29 दिसंबर यानी सोमवार को वोटिंग के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सहित कांग्रेस के कई
हरीश चौधरी,कांग्रेस,प्रदेश प्रभारी। ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष रामशेष बघेल,राहुल सिंह भदोरिया, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मेहगांव विधानसभा एवं
वोटर सावित्री देवी,नफीस खान, महिला, रामजीलाल वाल्मीकि रामा, कांग्रेस प्रत्याशी। पदाधिकारी ने जनता पार्टी के इशारे पर प्रशासन द्वारा फर्जी मतदान करने का आरोप लगाते हुए री-पोल की मांग की है, प्रत्याशी रामजीलाल वाल्मीकि का आरोप है कि एक दिन पहले ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कांग्रेस के लोगों को धमकाना शुरू कर दिया,और घर से ना निकलने की गाली गलौज के साथ वार्निंग दी थी,हद तो तब हो गई जब मतदान केंद्र पर मंत्री के पुत्र द्वारा अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर प्रशासन के सहयोग से फर्जी मतदान करने का आरोप लगाया,कई महिला बोटरों को बोट गिर जाने की बात कह कर मतदान केंद्र से बाहर निकाल दिया गया, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मात्र तीन घंटे के अंदर ही 11:00 बजे तक प्रशासन ने कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को बाहर निकाल कर 800 से अधिक बोट डलबाकर फर्जी मतदान करा लिया था, फर्जी मतदान की जानकारी मिलते ही बड़ी तादात में जिले भर के कांग्रेसियो ने मैंहगांव पहुंच कर थाने का घेराव कर लिया और जमकर नारेबाजी करते हुए रिपोल की मांग की।














