
भिंड , सैनिक संघटन इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन का लहार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया. जिसमें दिल्ली से पधारे भारतीय पूर्व सैनिक संघटन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेटर्न जोगिंदर सिंह सेंगर ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिकों से संगठित रहने ओर अनुशासित में रहकर समाज और राष्ट्र की भलाई की अपील की हैं.
इस अवसर पर बिजय दिवस शहीद बलिदानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये इस अवसर पर उन्होंने ग्वालियर चंबल संभाग के पूर्व सैनिकों से ग्वालियर भिंड हाईवे आंदोलन के समर्थन की घोषणा की. उन्होंने कहा पूज्य संत समाज हम सबके लिए संघर्ष कर रहा है पूरे भारत में ग्वालियर भिंड हाईवे सबसे ज्यादा मौतें देने वाला हाईवे यह मानवीय मूल्यों से जुड़ा विषय है पूर्व सैनिकों के साथ साथ भिंड जिले की जनता को संत समाज के साथ खड़ा होना होगा. इटना ही नहीं सैनिक संघटन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेटर्न जोगिंदर सिंह सेंगर ने अखिल भारतीय संत समिति जिला अध्यक्ष पूज्य संत कालीदास महाराज को फोन कर अपना अपना समर्थन व्यक्त किया ,आज लहार में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन में पधारे तहसीलदार दीपक शुक्ला जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिकों के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध कोई भी राजस्व की समस्या हो सैनिकों का कार्य प्राथमिकता से होगा कार्यक्रम को संघटन के संभागीय अध्यक्ष सुरेश सिंह तोमर , वरिष्ठ समाज सेवी सुनील फौजी, जिला अध्यक्ष शिवबहादुर भदौरिया , ग्वालियर अध्यक्ष कैप्टन राधेश्याम दंडोतिया, लहार अध्यक्ष सूबेदार बसंत सिंह राजावत, सी एम रायज स्कूल प्राचार्य मनोज गुप्ता ने संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन समाज सेवी योगेंद्र सिंह तोमर ने किया इस अवसर पर इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ब्लॉक मेहंगाव अध्यक्ष कालीचरण शर्मा, महेश करारिया, धर्मेंद्र सिंह तोमर ,सूबेदार अनंत राम प्रजापति , सूबेदार राजेश शर्मा , उम्मेद सिंह उपाध्यक्ष, मुन्ना लाल ज्योतिषी सचिव , सूबेदार रामदत्त शुक्ला हरिचरण सिंह बघेल संयोजक , प्रकाश चंद्र रजक, शिववीर सिंह , ब्रजपाल सिंह, देवेंद्र सिंह तोमर, विष्णुपाल सिंह, रामबीर सिंह राजावत, नरेंद्र सिंह राजावत, देवी सिंह राजावत, राकेश सिंह राजावत, शत्रुघ्न सिंह राजावत, हर सुख सिंह ,रामसेवक लहारिया, पान सिंह तोमर, मलखान सिंह राजावत , ब्रजभान सिंह राजावत ,














