Advertisement

लाइसेंस बनवाने निरीक्षक को दिया ज्ञापन

संबाददाता

Bhind हम्मल पल्लेदारों तुलावटी भवन निर्माण से सम्बोधित ईट भट्ठा कारपोरेटर मकानों की पुताई करने खाना बनाने वाले हलवाई लाइसेंस बनबाने एवं पंजीयन कराने के लिए श्रम निरीक्षक मनीष को सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू द्वारा 4 सूत्रीय ज्ञापन सोमबार दोपहर 12 बजे दिया गया सीटू जिला अध्यक्ष विनोद सुमन भवन निर्माण यूनियन अध्यक्ष नरेश भटनागर सहित 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिला
सीटू जिला प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण व परिवार की सहयात्रा के लिए दर्जनों योजनाएं चलाई जा रही है लेकिन वास्तविक मजदूरों को उन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है श्रम निरीक्षक ने श्रमिकों की समस्यायों के हित में जन जागरण अभियान चलाने का भरोसा दिया वर्तमान में आन लाइन लाइसेंस बनवाने में हर सम्भव सहायता करने का भरोसा सीटू प्रतिनिधि मंडल को दिया यह भी जानकारी दी श्रमिकों द्वारा पूर्व में आफ लाइन पंजीयन या लाइसेंस बनवाये गये है वह असितत्त्व हीन हो गये है उनका पंजीयन एवं लाइसेंस नये नियमों के अनुसार बनबाना होंगे सीटू प्रतिनिधि मंडल ने तय किया है कि नव वर्ष 2026 जनवरी 2 से मजदूरों के बीच अभियान चलाकर मजदूरों के सामुहिक रूप से लाइसेंस एवं पंजीयन कराया जायेगा
प्रतिनिधि मंडल में सीटू जिला अध्यक्ष विनोद सुमन जिला महासचिव अनिल दौनेरिया भवन निर्माण यूनियन अध्यक्ष नरेश भटनागर बाबुददीन सुदामा लाल अशोक जाटव महेश जाटव रमेश खटीक छोटे लाल शर्मा परिमाल सुनील कुमार शामिल हुए उक्त जानकारी सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने दी