भिंड. मध्य प्रदेश के भिंड जिले में इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, यहाँ तीन दबंगों द्वारा दलित युवक से मारपीट के बाद पेशाव पिलाने का आरोप लगा गया है, पुलिस ने शिकायत के बाद उपरांत मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, 
दरअसल मामला ये हैं सुरपुरा थाना अंतर्गत ग्राम दतावली के रहने वाला दलित युवक ज्ञान सिंह…सोनू बरुआ की बोलेरो कार चलता था तबीयत खराब होने पर उसने कार चलाना बंद कर दी और ग्वालियर के दीनदयाल नगर स्थित अपनी ससुराल में जाकर रहने लगा था, दीपावली के रोज़ सोमवार दरमियानी रात दतावली गांव के रहने वाले सोनू बरुआ आलोक पाठक और छोटू ओझा पीड़ित के पास ग्वालियर पहुंचे और जबरन कार में बिठाकर सुरपुरा गांव ले आए जहां उन्होंने पहले उसके साथ मारपीट की फिर से पेशाब पिला दी पीड़ित ज्ञान सिंह ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. सुनते ही परिजन पीड़ित को जिला अस्पताल में ले पहुचे और भर्ती कराया है,

वही मामले की गंभीरता को देखते हैं पुलिस ने शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ अपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
साथ ही पेशाव पिलाने के आरोपों की जांच भी शुरू कर दी है, घटना की जानकारी मिलते ही नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला जिला अस्पताल पहुंचे. पीड़ित से मिलकर उसका हाल-चाल पूंछा साथ ही मौके पर मौजूद कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक को कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. साथ ही सिविल सर्जन आरके मिश्रा को पीड़ित को बेहतर इलाज के निर्देश दिए है।
अब सच्चाई क्या है..? आरोप कहां तक सही है यह तो जांच के बाद ही पता लग पाएगा बरहाल पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है















