सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से आरोपियों को पकडने में मिली सफलता।
4 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, जिन पर कई राज्यों में अपराध है दर्ज, आरोपियों द्वारा 30 से अधिक अलग-अलग राज्यों में घटना कारित करना किया स्वीकार।
एटीएम कार्ड बदलकर हुई कुल 15 घटनाओं का हुआ खुलाशा।
54 एटीएम कार्ड / कैडिट कार्ड अलग-अलग बैंकों के हुए बरामद।
एक बोलेरो सहित 1,63,000 रुपये कैश बरामद।
सहायता के नाम पर नज़र बचाकर बदल देते थे एटीएम मशीन में एटीएम कार्ड। पुलिस अधीक्षक ने घोषित किया था ईनाम घोषित
कैसे हुआ खुलाशा…
फरियादी ने थाना उमरी पर उपस्थित होकर रिपोर्ट की थी 15 सितम्बर कों करीब सुबह 11:30 बजे में पाण्डरी रोड उमरी पर यूको बैंक के बगल से लगे सैन्द्रल बैंक की एटीएम मशीन से यूको बैंक के एटीएम कार्ड से पैसे निकाल रहा था तो पैसे नही निकले और पास में खडे 3 व्यक्ति आपस में बात कर रहे थे उनमें से एक ने मुझ से कहा लाओ में पैसे निकाल देता हूँ फिर उसने एटीएम कार्ड एटीएम मशीन में लगाया और बोला कि पैसे नही निकल रहे है.. मुझे एटीएम कार्ड वापस कर दिया मै वहाँ से चला आया जब घर आकर देखा तो मेरा एटीएम कार्ड बदल गया था तो मैने बैक जाकर पता किया तो मेरे खाते से 36000 रुपये निकल गए थे उक्त घटना पर से थाना उमरी में अपराध कं0 200/25 कायम कर विवेचना में लिया गया है।
इसी तारतम्य में थाना उमरी क्षेत्र में पुलिस एवं आम जनता के सहयोग से कस्वा उमरी में लगाए गए सीसीटीव्ही कैमरों में घटना दिनांक को एक सदिग्ध बोलेरो कार दिखाई दिया था जिससें थाना प्रभारी उमरी द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया था जो उक्त प्रकार की कई घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिण्ड डॉ० असित यादव द्वारा गंम्भीरता से लिया गया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव पाठक के निर्देशन एवं उपुपलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री दीपक तोमर के मार्गदर्शन में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी करने वाली गैंग को पकडने हेतु थाना प्रभारी उमरी, थाना बरोही एवं सायबर सेल भिण्ड पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा सयुक्त रुप से कार्य करते हुए तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर एवं मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचनाओं पर अन्तर्राज्जीय गैंग का फर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त हुई है।
अक्टूबर 5 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि घटना दिनांक को सीसीटीव्ही कैमरों में दिखी सदिग्ध बोलरो कार वीरेन्द्र ढाबा उमरी में खडी हुई है जिसमें सदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए है मुखबिर की सूचना पर से गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुँचे तो बोलेरो कार में 04 व्यक्ति बैठे मिले तो सदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना उमरी में लाया गया और हिकमतअमली से पूछताछ की गई तो उक्त सदिग्ध व्यक्तियों ने दिनांक 15.09.25 को एटीएम मशीन में एटीएम कार्ड बदलकर हुई घटना को स्वीकार किया और घटना में बदला गया एटीएम कार्ड तथा नगद रुपये भी बरामद किए गए है।
उक्त गिरफ्तार किए गए चारो आरोपियों से विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपियों ने जिला भिण्ड शहर, मेहगावं, गोरमी, मिहोना, जिला मुरैना में पोरसा, अम्बाह, मुरैना शहर, जिला घोलपुर (राजस्थान), जिला मैनपुरी, इटावा, ऐटा, फिरोजाबाद, आगरा, कानपुर, औरैया (उ०प्र०) आदि में अलग-अलग स्थानों में की गई घटनाएँ कारित करना स्वीकार किया गया है इस प्रकार कुल 30 से ज्यादा घटनाएँ कारित करना स्वीकार किया है जिनमें से 15 घटनाओं में अपराध दर्ज है एवं अन्य घटनाओं में विभिन्न थानों में आवेदन प्राप्त है। इस प्रकार सभी आरोपियों से कुल 54 एटीएम कार्ड तथा कुल 1,63,000 रुपये, एक बोलेरो कार बरामद की गई है।
पुलिस ने घटना कारित करने वालें 4 आरोपी जो ग्राम इटोरा थाना मटसेना जिला फिरोजाबाद (उ०प्र०) से गिरफ्तार किया है जिनसे जप्त माल 1,63,000 रुपये नगद। 54 एटीएम कार्ड अलग-अलग बैंक कें। एक बोलेरो कार न० यूपी 80 एचडी 1961 ।
सराहनीय भूमिका रही….
उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी उमरी निरीक्षक शिवप्रताप राजावत, थाना प्रभारी बरोही अतुल भदौरिया, सायवर सेल प्रभारी वैभव तोमर, ध्यानेन्द्र यादव, सत्यवीर सिहं, प्रमोद पाराशर, महेश कुमार,सतेन्द्र यादव, सोनेन्द्र राजावत, त्रिवेन्द्र सिंह, आनन्द दीक्षित राहुल यादव,हरपाल चौहान, पवन यादव,शैलेन्द्र, सचिन यादव,सोनू दुबे, प्रशान्त नरवरिया,आलेश, विशाल यादव, विकास चौहान,राहुल तोमर, राज बहादुर, रविन्द्र उपाध्याय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।















