भिंड। वरोही थाना अंतर्गत ग्राम रायपुरा की एक 55 वर्षीय महिला ने ग्रह कलेश के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है । पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला तफ्तीश में ले लिया है।
बरौही थाना प्रभारी बृजमोहन सिंह भदोरिया ने बताया, गुड्डी पत्नी प्रताप सिंह भदोरिया उम्र 55 वर्ष निवासी रायपुरा ने घर में हुई किसी बात की कहासुनी को लेकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के शब को पीएम के लिए भिजवा कर उसका पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। इधर पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों से आत्महत्या का कारण जानने के लिए विवेचना शुरू कर दी है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है।












