घटना कारक वाहन पुलिस ने मौक़े से पकड़ लिया हैँ.
पूर्व मंत्री ने किये यातायात व्यवस्था पर खड़े सवाल
Bhind. फूफ थाना अंतर्गत टेढ़ी पुलिया के नजदीक एक अनियंत्रित आयसर कैंटर चालक ने तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दो बाइकों पर सवार पांच लोगों को कुचल दिया हैँ. जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घटना कारक वाहन पकड़ लिया गया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौरी किनारा माधोगंज हाट निवासी गौतखोर इरसाद खान उर्फ़ भोला पुत्र शहजाद खान एवं अटेर विधान सभा क्षेत्र के ग्राम सौरा निवासी सुनील पुत्र रामप्रसाद,बबीता पत्नी सुनील, अशुका पुत्री सुनील, छोटू पुत्र सुनील दो अलग अलग बाइको पर सवार हो कर जा रहे थे तभी सामने से आते हुए अनियंत्रित तरीके से चलते आयशर कैंटर के बाइक में दोनों बैकों को टक्कर मारते हुए उनके ऊपर चढ़ा दिया जिससे पांचो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी शव को डेड हाउस जिला चिकि त्सालय भिंड भिजवाया जहाँ पंचनामा बनवा पीएम करा कर शब परिजनों को सौंप दिये है.
घटना कारक वाहन को पड़ उसके चालक के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है. इस दुखद घटना से दोनों परिवार एवं मोहल्लो में मातम छाया हुआ है.

ज़िले ने जांबाज गोताखोर खो दिया हैँ! हमारे सिस्टम पर बड़ा सवाल हैँ ?
हादसे में हुई गोताखोर भोले खान की मौत पर पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ने कहा है यह बहुत ही दुखद दिल दहला देने वाली घटना इसमें हमने अपना एक जांबाज़ सपूत को खो दिया है.
गौरी सरोवर के खतरनाक हादसों में अनेक बार अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाने वाले भोला खान अब खुद एक सड़क हादसे की भेंट चढ़ गए. यह विडंबना ही नहीं, हमारे सिस्टम पर एक बड़ा सवाल भी है।
उन्होंने कहा यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा न सिर्फ जिले की बदहाल यातायात व्यवस्था की पोल खोलता है,बल्कि यह भी सवाल करता है.
आख़िर ये हाइवे कब तक मासूम जानें निगलता रहेगा? अब सिर्फ शोक संवेदनाओं से काम नहीं चलेगा। ज़रूरत है ठोस कार्रवाई की, बेहतर सड़क सुरक्षा,ट्रैफिक मैनेजमेंट और हाईवे पर सख्त निगरानी की।















