Bhind. देहात थाना अंतर्गत ग्रामपुर में निजी हार्वेस्टर में तेल डालते वक्त हाई टेंशन की लाइन की चपेट में आने से हार्वेस्टर मालिक की मौत. जिसमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हे आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले जाया गया. जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद एक अमृत घोषित किया दूसरे दो का इलाज जारी है.

देहात थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामपुर में रघुराज (24) पुत्र सुरेंद्र सिंह नरवरिया अपने ठीक घर के सामने हार्वेस्टर में तेल डाल रहे थे तभी वहां से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए जिससे उनको करंट लगा और जमीन पर आ गिरे वही हार्वेस्टर के करीब बैठे रविंद्र पुत्र पूरन सिंह एवं एक अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें जिला चिकित्सालय में इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने मृतक के शव का पीएम करा कर परिजनों को सौंप दिया घटना आज सुबह 11:00 बजे की बताई जा रही है
हार्वेस्टर में उतरा करंट, एक की मौत, दो गंभीर घायल















