Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत. पुलिस ने किया मर्ग कायम

भिंड. फूफ थाना अंतर्गत बुधवार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पुलिस मृतक को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची जहां पुलिस ने मर्ग के बाद मामला विवेचना में ले लिया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उपेंद्र यादव पुत्र राधा कृष्ण यादव निवासी जोहरी सहबे के पुरा अपनी बाइक पर सवार होकर फूफ से ग्रह गांव जा रहा था तभी लगभग 6:30 बजे के करीब निबुआ की चौकी से अटेर तक जाने वाली रोड नहर किनारे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे घटना स्थल पर ही गिरकर उपेंद्र की मौत हो गई. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहाँ पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है.
और आगे की विवेचना करते हुए घटना कारक वहां की तलाश शुरू कर दी है