Advertisement

महिला झूली फांसी के फंदे पर. गंभीर स्थिति में ग्वालियर रेफर.

Bhind. देहात थाना अंतर्गत अटेर रोड चंद्रपुर इलाके में एक 35 वर्षीय महिला फांसी के फंदे पर झूल गई आनंद फानन में परिवार के लोग जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में ग्वालियर रेफर कर दिया गया है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार संगीता पत्नी उमेश कुशवाहा निवासी चंदनपुरा अटेर रोड भिंड ने गृह कलेश के चलते अपने घर के ही कमरे में पंखे के कुंडे से फांसी का फंदा बना कर खुदकुशी करने की कोशिश की.तभी समय रहते परिजनों ने देखा और उसे आनन फानन में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया है. डॉक्टर के अनुसार अभी भी महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. वहीं गंभीर महिला के पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगे हैं.