Advertisement

गौमाता एवं भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बालपन में किया गया पूतना वध क़ी सुनाई गई कथा

महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज, केंद्रीय राज्यमंत्री,कैबिनेट मंत्री सहित कई पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे कथा में

मेहगांव. केशव धाम वृंदावन की पावन भूमि पर पूज्य साध्वी सरस्वती दीदी के श्रीमुख से पितृ पछ श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है आज श्रीमद् भागवत कथा के दौरान गौमाता और भगवान श्रीकृष्ण द्वारा बालपन में किया गया पूतना वध क़ी कथा सुनाई गई, यह श्रीमद् भागवत कथा मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग राकेश शुक्ला द्वारा कराई जा रही है जो ऑपरेशन सिंदूर में शहीद होने वाले सैनिकों की और पुलवामा में आतंकी हमले में मारे गए हमारे देश के परिवार के सदस्यों को समर्पित है।
इस अवसर पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज, केन्द्र सरकार में राज्यमंत्री मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय एवं पंचायतीराज मंत्रालय श्री एस.पी. सिंह बघेल जी, मध्यप्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष ग्वालियर श्री जयप्रकाश राजौरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भिण्ड श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष ग्वालियर श्री कमल माखी जानी, पूर्व अध्यक्ष बीज निगम श्री राजकुमार कुशवाह, वरिष्ठ सदस्य स्टेट बार काउंसिलिंग श्री जयप्रकाश मिश्रा सहित कई पार्टी पदाधिकारियों ने वृन्दावन धाम पहुंचकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया।