Advertisement

पुलिस ने चोरी करने वाल 4 आरोपियों को रक़म सहित किया गिरफ्तार.

Bhind. पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव के सशक्त नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने लगातार विशेष अभियान संचालित किए जा रहे हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक एवं नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत के पर्यवेक्षण में थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं थाना देहात पुलिस ने मात्र एक सप्ताह के अंदर चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।

बता दे…
9 -10 सितम्बर की दरमियानी रात देहात थाना अंतर्गत मजरा मुख्तयार सिंह का पुरा, ग्राम कचौगरा निवासी के घर से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी को अंजाम दिया गया था. जिस पर थाना देहात में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

ऐसे हुई कार्यवाही…

थाना प्रभारी देहात के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित जांच प्रारम्भ की तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं निरंतर प्रयासों के परिणाम स्वरूप सात दिनों में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की वहीं चोरी गया सम्पूर्ण सोना-चाँदी एवं नगदी रकम जब्त की गई।

बरामद राशि एवं ज़ेवरात
गिरफ्तार किए गए चोरों के कब्जे से सोने का आभूषण में 1 जंजीर, 2हार, 5 अगूंठी,1 जोडी टौक्स,1 मंगलसूत्र,8 चूडी,3 नाक की वाली,1 नाक का फूल.चाँदी का आभूषण- 3 जोडी पायल,19 बिछिया,2 मोबाईल एण्डोईड नगदी 1,33,800 रुपयें जिसकी कुल बाजारू कीमत 27, 44, 800 रुपयें आंकी गई है.

सराहनीय भूमिका..
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक सायवर सेल प्रभारी वैभव तोमर, बलराम यादव,अजय यादव, विजय शिवहरे, नागेश शर्मा, सत्यवीर सिंह,महेश कुमार, गुरदास, रवि जादौन, शैलेन्द्र, मुकेश खण्डेल, हरवीर गुर्जर, राज कुमार लोधी, समरजीत, ब्रजेश, अर्चना भदौरिया, अतुल,महेन्द्र,अशोक, धर्मपाल, अजय उपाध्याय, अनुज छारी,अजय भदौरिया, भोला,धर्मेन्द्र यादव, सुमित, मनीष, कुलदीप, फिरोज खान,अवधेश चौहान, प्रदीप भदौरिया,राकेश यादव, आनन्द दीक्षित,राहुल यादव एवं चालक आजाद खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।