
Bhind खाद की विकराल समस्या और शहर में व्याप्त मूलभूत सुविधाओं को लेकर शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र उर्फ पिंकी भदौरिया ( Dharmendra urf pinki Bhadouria) ने कहा हैं कि शहरी एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष नवनियुक्त होने के बाद कांग्रेस को मजबूत बनाने की तैयारीयों में कांग्रेस जुट है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में ना सिर्फ भिंड नगर पालिका में ऑफलाइन ऑनलाइन पेमेंटों में बल्कि नल-जल व सीवर योजना में भी जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है. साथ ही खाद की काला बाजारी भी जम कर हों रही हैं. जिसके चलते किसान परेशान है। इसके अलावा खाद, बीज, पानी, बिजली, के लिए भी आमजन भी किसान कि भांति परेशान है, धर्मेंद्र उर्फ पिंकी भदौरिया ने कहा कि इन सभी समस्याओं को लेकर शहर कांग्रेस 19 सितंबर को कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन कर ज्ञापन भी दे














