Bhind गणेश उत्सव के समापन अवसर पर टेहनगुर निवासी भोला सिंह राजावत द्वारा भव्य आयोजन किया गया। गणेश जी के विसर्जन के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

साधु-संतों और जनप्रतिनिधियों का हुआ सम्मान
————————————–
कार्यक्रम के दौरान राजावत ने परंपरा के अनुरूप साधु-संतों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इसके साथ ही क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को भी शॉल और साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में उपस्थित संतों ने आशीर्वचन देते हुए समाज में धार्मिक और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया।
विधायक ने दी शुभकामनाएं
——————————
इस मौके पर विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि गणेश उत्सव भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने आयोजक भोला सिंह राजावत की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में सौहार्द और सकारात्मक वातावरण पैदा करते हैं।
हजारों लोगों ने लिया प्रसाद
——————-
आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और गणेश जी की आरती में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।















