Bhind. लश्कर रोड पर स्थिति इंडियन ओवरसीज बैंक में दोपहर बाद उसे वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक चली गोली पैसे निकालने आए युवक के पैर में जा लगी,लोग कुछ समझ पाते तभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया है.वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली चलने का कारण का पता लगाना शुरू कर दिया है.
सिटी कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर ( Brejendra sengar) ने बताया इंडियन ओवरसीज बैंक में सुमेर सिंह राजपूत.पुत्र महाराज सिंह राजपूत निवासी झाँसी मोहल्ला भिंड अपने साथी विकास के साथ बैक से पैसे निकालने गया था. तभी अचानक बैक के अंदर से कांच का गेट तोड़ते हुए बन्दूक की गोली सुमेर के पैर में आ लगी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और सीढ़ियों पर गिर गया. गोली की आवाज सुनकर लोग दहशत में आ गए और तनाव का माहौल पैदा हो गया. वहीं खड़े स्थानीय लोगों ने आनन फानन में घायल को जिला चिकित्सालय भिजवाया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायल ग्वालियर रेफर कर दिया गया है. इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने सारा मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तपतीश शुरू कर दी है.
लोडिड बंदूक गिरने के कारण चली गोली
कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने बताया इंडियन ओवरसीज बैंक में तैनात एक्स फौजी श्याम प्रताप सिंह भदोरिया की 12 नंबर बन्दूक से अचानक चल गई गोली जो युवक के पैर जा लगी हैं. अब बन्दूक कैसे चली इस मामले में जांच की जा रही है.















