Bhind. मुख्यालय से 42 किलोमीटर दूर मिहोना थानांतर्गत कस्बे मिहोना के वार्ड क्रमांक 7 निवासी बलवीर सोलंकी ( Balveer solanki)(55) की उनके ही करीबी लोगो ने परिवार सहित जमकर मारपीट कर दी. जिससे परिवार दहशत में आ गया है बताया गया हैं कि पीड़ित दिव्यांग अपनी दो बेटियों के साथ घर पर था. तभी आरोपी पिता पुत्र आये और बेटियों सहित दिव्यांग को मारा जहां उनकी पत्नी भी घायल हुई है।
घटना की जानकारी पुलिस को बताते हुए दिव्यांग बलवीर ने कहा हैं वो घर पर लाइट चली जाने की वजह से तार डाल रहा था तभी उसका सगा भाई रामवीर अपने बेटे राजा सोलंकी के साथ आया और गाली गलौच करने लगा, जब उसे गाली देने से रोका तो दोनों पिता पुत्र ने मिलकर दिव्यांग और उसके परिजनों को पीटना शुरू कर दिया, जाते जाते धमकी दी अगर शिकायत की तो जान से मार देंगे।
पीड़ित दिव्यांग ने कहा कि मेरा आरोपी भतीजा बदमाश किस्म का है और आपराधिक लोगों के साथ रहता है, ऐसे में मुझे एवं मेरे परिवार को जान का खतरा है, वही पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मदद की कोहार लगाई है.















