Advertisement

रात भर इंतजार करने के बाद भी किसानों को नहीं मिल रहा खाद।

कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष पहुंचे किसानों के बीच।


Bhind. जिले में विपणन संस्था खाद केंद्रों के बाहर न केबल पुरुष किसानों की बल्कि महिलाओं की भी लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। खाद समस्या से जूझती महिला किसानों का कहना है कि रात क्या दिन वह खाद के लिए घर के सारे कामों को छोड़कर लाइनों में लगी है फिर भी खाद नहीं मिल पा रहा है,
वहीं पुरुष किसानों का कहना है कि रात रात भर जागने के बावजूद भी पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रहा है, खाद् संकट एवं किसानों की आपसी झड़प होने की सूचना पर कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष धर्मेद्र उर्फ पिंकी भदौरिया पुरानी गल्ला मंडी खाद्य केंद्र पर पहुंचे, जहां किसानों से बात करते हुए उन्हें समझाया और जिम्मेदार अधिकारियों से कहा कि पर्ची बनाने वाले काउंटर कम है उन्हें बढ़ाया जाए और जल्द खाद की समस्या का हल नहीं हुआ, तो उन्होंने कांग्रेस के द्वारा बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है। यहां पर बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले खाद को लेकर भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह और कलेक्टर के बीच विवाद हो चुका है। वही संबंधित अधिकारियों का कहना है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद है। मगर किसानों का कहना है कि पर्याप्त मात्रा में खाद है तो उन्हें मिल क्यों नहीं रहा, खाद लेने के लिए रात भर जागना पड़ रहा है और लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा हैं.