.
Bhind कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुए जानलेवा हमले के विरोध जिला कांग्रेस कमेटी शहर के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया( Dharmendra bhadouria) पिंकी के नेतृत्व में लगभग एक सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने सीएसपी निरंजन राजपूत को सोपा ज्ञापन. वहीं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल( रामशेष baghel) भी साथ रहे.
प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार को रोकने पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश की नाम दिए ज्ञापन में 31 अगस्त को रतलाम प्रवास के दौरान जीतू पटवारी पर अज्ञात लोगों ने एकत्र होकर हिंसक वातावरण निर्मित किया और उन पर जानलेवा हमला किया. बताया गया हैं कि जीतू पटवारी पर पूर्व में भी इस तरह की हमले हुए हैं. परंतु सरकार उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है.
इसके अलावा प्रदेश में नशे का गढ़ बनता जा रहा है रोज़ नये नशा उद्योग की जानकारी प्राप्त हो रही है. जबकि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी निरंतर नशे के खिलाफ अभियान छेड़े हुए हैं उनका प्रयास है प्रदेश नशे से मुक्त हो लेकिन नशे का कारोबार व् दस्तूर जारी है क्योंकि भाजपा नेताओं के साथ नशा आरोवारियों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर निरंतर वायरल होती आ रही है. इससे लगता हैं कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त होने से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसी के चलते आरोपियों के हौसले बुलंद है और वह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हमला करने का दुशासास कर रहे हैं.
जिला कांग्रेस का आग्रह है कि प्रदेश के अध्यक्ष जीतू पटवारी को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश जारी करें साथ ही प्रदेश में फैलने नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठायें.
इस मौक़े पर कांग्रेस के शहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदोरिया पिंकी ग्रामीण जिला अध्यक्ष रामशेषंबघेल डॉ राधेश्याम शर्मा राहुल भदोरिया प्रमोद चौधरी मनोज दैपुरिया जय श्री राम बघेल बाबा भगवान दास सेथिया संतोष त्रिपाठी रेखा भदोरिया संदीप मिश्रा गजेंद्र सिंह भदोरिया लायक सिंह गुर्जर पान सिंह सुमन आशुतोष शर्मा विवेक पचौरी चेतन शर्मा दीपक शर्मा पार्षद अनिल भारद्वाज शीशुपाल भदोरिया महेश जाटव केदार कौशल राहुल कुशवाह शैलेंद्र भदोरिया चतुर सिंह नरवरिया वीरेंद्र यादव बृजेंद्र सिंह कल्लू गोविंद राजावत दीपू दुबे अनिरुद्ध त्रिपाठी सत्येंद्र भदोरिया मोहम्मद इरफान गामू सीमा शर्मा नेहा भदोरिया शिव शंकर भदोरिया वकील खान रूपेंद्र सिंह नरेश चौधरी देवेंद्र निगम दर्शन सिंह तोमर रामजीलाल शाक्य नरोत्तम नरवरिया विजय बर्रेया राजकुमार सेलू कौशल नयन सिंह राजावत देवेंद्र चतुर्वेदी देवेंद्र सिंह कुशवाह भागीरथ सिंह कुशवाह सुल्तान सिंह जयवीर बघेल बलराम जाटव शिव शंकर भदोरिया अरविंद सोनी देवेंद्र चतुर्वेदी गजेंद्र सिंह यादव कमलेश सुमन वकील खान के सी बघेल आदि















