Bhind.कलेक्टर एवं भिंड विधायक तीखी बहस का वीडियो देख प्रभावित युवक मुंबई से भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से मिलने निज निवास पंहुचा.वहां युवक भोला सिंह राजावत ने विधायक को बुगे,माला,मिठाई शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया.
विधानसभा क्षेत्र के टेहनगुर निवासी भोला सिंह राजावत विधायक की कार्यशैली पर बोलते हुए कहा कि विधायक ने खाद से संबंधित किसानों की समस्या को उठाया हैं. इसीलिए हम सब ग्रामीण जन इनका सम्मान करने पहुंचे हैं.मंगलवार दोपहर भोला सिंह के साथ उनके सहयोगी की अलावा बड़ी संख्या में किसान लोग थे.
मीडिया से बात करते हुए भोला सिंह ने आगे कहा कि विधायक ने हमेशा किसान हितैषी नीतियों के लिये संघर्ष किया हैं यही वजह हैं कि वे मुंबई से भिंड आज विधायक तक आए हैं।
बता दें कि विगत रोज़ विधायक भिंड नरेंद्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच खाद वितरण मामले में हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हुआ था।
वीडियो में विधायक ने खाद के लिए परेशान किसानों की समस्या एवं खाद वितरण प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए कलेक्टर बंगले के सामने धरना देखा प्रदर्शन किया था. तभी विधायक और कलेक्टर की बीच तीखी गरमा गरम बहस का वीडियो प्रदेश भर में सुर्खियां का सबब बना था।














