Advertisement

बाइक टू बाइक की भिड़ंत में दो लोग गंभीर, ज़िला अस्पताल में भर्ती.

भिंड. अटेर थाना अंतर्गत ग्राम परा की पुलिया के नजदीक बाइक से बाइक टकरा गई. भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हे जिला चिकित्सालय भिंड में भर्ती कराया गया हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील पुत्र और रघुनंदन सिंह कुशवाह निवासी परा अपनी बाइक पर सवार होकर उमरी से सुरपुरा तारीख करने जा रहा था तभी सामने से आती हुई बाइक पर सवार गौरव टकरा गया स्थानीय लोगो की मदद से जिला चिकित्सालय बजवाया गया जहां डॉक्टर उन्हें इलाज दे रहे हैं.बरहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.