Advertisement

कूलर करेंट से युवक की दुखद मौत,

Bhind

रविवार सुबह शहर के हॉकर जोन में एक दर्दनाक हादसा पेश आया हैं. यहाँ 30 वर्षीय युवक दर्द नाक मौत हो गई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है

मिली जानकारी के अनुसार उदित राजपूत पुत्र स्व. भगवान दास राजपूत, कूलर में पानी डाल रहा था। पानी डालने के दौरान अचानक कूलर में करंट प्रवाहित हो गया और उदित करंट की चपेट में आ गया।

परिजनों के अनुसार, घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। करंट लगने के बाद युवक मौके पर ही बेहोश हो गया। उसे तत्काल गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद से परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। यह हादसा गर्मी के मौसम में कूलर या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में बिजली लीकेज की वजह से हुए बड़े खतरे को दर्शाता है। गर्मियों में अक्सर इस तरह की घटनाएं होती हैं। बिजली विशेषज्ञों के अनुसार, कूलर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पानी भरने से पहले मुख्य स्विच से बंद करना चाहिए और समय-समय पर अर्थिंग की जांच करवानी चाहिए।