Bhind. अटेर थाना अंतर्गत रानी विरगवा विन्दावा नहर के नजदीक आमने-सामने दो बाईकों में हुई टक्कर से मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए. एक अन्य के साथ तीनो कों स्थानीय लोगों की मदद से ज़िला चिकित्सालय भिजवाया गया है. जहां डॉक्टर उनको इलाज दे रहे हैं.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
लहलोरी निवासी भूरे पुत्र राजेंद्र 42 एवं माँ सुरभि 60 पत्नी राजेंद्र कुशवाह एवं रानी विरंगवा निवासी धर्मवीर पुत्र रामनारायण यादव को गंभीर चोटे आयी हैं. घायल धर्मवीर ने बताया कि वह रानी विरंगवा से बाइक पर सवार होकर भिंड के लिए आ रहा था. तभी रास्ते में टक्कर हो गई. फिलहाल तीनों को जिला चिकित्सालय स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर उन्हें इलाज दे रहे.
बाइक to बाइक भिड़ंत मां बेटे गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती















