Bhind. पुलिस अधीक्षक डॉ० असित यादव के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक व नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, दुर्घटना करने वाले वाहनों को चिन्हित कर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए चलाया गया विशेष अभियान के मद्देनज़र
थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बृजेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने रविवार शहर में बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिलों पर नम्बर प्लेट लगवाने विशेष चैकिंग अभियान चलाया।
अमूमन देखने मे आ रहा बिना नम्बर प्लेट की मोटर साईकिलों का उपयोग घटनाओं को अंजाम देने के लिये किया जा रहा था. दुर्घटना घटित होने पर उनकी पहचान करना मुश्किल होता था।
इसी सोच को नज़र में रखते हुए पुलिस ने बिना नम्बर प्लेट की चल रही बाइको को रोककर चेक किया तो अधिकतर वाहन चालक ऐसे मिले जो बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिल चला रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही कार्यवाही कर एट ए टाइम मोटरसाईकिल पर नम्बर प्लेट लगवाकर नियमों का पालन कराया. आगे भी नियमो का पालन करने हिदायत दी ।
बताया गया हैं कि इस तरह का अभियान लगातार चलाया जायेगा. बिना नम्बर प्लेट व यातायात नियम तोडने वाले वाहनों पर सख़्ती से निपटा जायेगा । इस कार्यवाही से आम नागरिकों में यातायात नियमों व यातायात व्यवस्था और बेहतर बनाने का संदेश दिया गया है.
फायदा…इस से आपराधिक प्रवृत्ति के असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगेगा। आमजन से अपील की गयी वाहन मालिक अपने वाहनों पर साफ एवं वैध नम्बर प्लेट लगायें।
इस पूरी कार्यवाही में निरी बृजेन्द्र सिंह सेंगर, अभिषेक यादव, दीपक राजावत, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, दलवीर यादव, सन्दीप राजावत, अनिल बघेल, आनन्द त्रिपाठी, गौरव तोमर, सतेन्द्र यादव, मोहित यादव, अरूण पिप्पल, रवि यादव, रीतेश खन्ना, विवेक करन, अक्षय सेंगर, जितेन्द्र तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
……















