*
रामपुरा ( Jaloun ) अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है ।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है!

जानकारी के अनुसार रामपुरा (Rampura) थाना अंतर्गत रामपुरा नगर निवासी संत कुमार यादव पुत्र शिवराम सिंह यादव आज सुबह करीब 10:00 बजे अपने हीरो मोटर साइकिल UP 92 X 5065 से पशुओं के लिए खेतों से घास लेकर रामपुरा आ रहे थे उसी समय जालौन की ओर से आ रही लोहे के गेट से भरी हुई डीसीएम UP 92 T 5094 के चालक राहुल पुत्र कुंअर सिंह ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए रामपुरा के होली मोड़ पर बाइक चालक किसान संत कुमार यादव को टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
ज्ञात हो कि रामपुरा नगर का होली मोड़ चौराहा भीड़भाड़ वाला क्षेत्र है । दुर्घटना होते ही मौके पर उपस्थित तमाम लोगों ने दौड़कर घायल संत कुमार को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा पहुंचाया व घटना की सूचना रामपुरा थाना पुलिस को दे दी । पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। रामपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रजत कुमार सिंह ने बताया कि डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार के घायल होने की सूचना मिली है । प्राप्त तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।













