13 अगस्त को भिंड में लोसपा का जिला सम्मेलन,रघु देंगे उद्बोधन
Bhind. महोवा – भिंड रेल लाइन, आवारा गायों की समस्या, मेडिकल कॉलेज सहित जिले की कई ज्वलंत मांगों को लेकर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी 13 अगस्त को 10:30 बजे से जिला सम्मेलन का आयोजन करेगी। यह सम्मेलन व्यापार मंडल धर्मशाला, भिंड में आयोजित होगा।
सम्मेलन में देश के प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं विचारक, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक श्री रघु ठाकुर विशेष रूप से पधारकर अपने विचार व्यक्त करेंगे। पार्टी ने जिले के आम नागरिकों, किसानों, छात्रों और बुद्धिजीवियों से अपील की है कि वे इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित होकर समाज और राष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर होने वाले विचार-विमर्श में सहभागी बनें। पार्टी प्रवक्ता असगर खान ने बताया कि यह सम्मेलन जिले की विकास संबंधी समस्याओं को रेखांकित करने और उनके समाधान के लिए जनदबाव बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने कहा कि श्री रघु ठाकुर जैसे अनुभवी समाजवादी विचारक के मार्गदर्शन से आंदोलन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।













