Advertisement

बेटे की पिटाई से पिता की दर्दनाक मौत. पुलिस ने किया मामला दर्ज.

Bhind. अटेर रोड सिटी कोतवाली अंतर्गत एक पिता की उसके ही बेटे ने पीठ पीठ कर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम करा परिजनों को सौंप दिया है. वही मारपीट का मामला दर्ज़ करते हुए संज्ञान ममें ले लिया है. रिपोर्ट आने पर बढ़ सकती है गंभीर धाराएं.

यहाँ बता दें कि शनिवार रविवार की दरियानी रात रमटा रुदौली निवासी हाल अटेर रोड भिंड 76 वर्षीय हीरामन जैन पुत्र रामचंद्र जैन की उसके ही सगे बेटे राहुल जैन ने दारू के नशे में धुत होकर बुजुर्ग पिता को बेल्ट एवं डंडों से कमरे में बंद कर पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था और कमरे में बंद कर फरार हो गया था. सूचना पर पहुंचे परिजन हीरामन को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डाक्टर उसे इलाज दे रहे थे तभी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

स्थानीय निवासी सुभाष चंद्र जैन ने बताया बुज़ुर्ग हीरामन का बेटे राहुल जैन नशे का आदी है वह अमूमन घर में विवाद एवं परिजनों से हातपाई करता रहता है. इस दुखद घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है
वहीं सिटी कोतवाली प्रभारी बृजेंद्र सेंगर ने बताया कि अभी आरोपी राहुल के खिलाफ मारपीट का मामला पंजीबद्ध किया गया है पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत मामले में गंभीर धाराएं भी शामिल हो सकती हैं.बरहाल पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है.