Bhind.थाना बिठौली ( उप्र ) मर्दानपुरा अंतर्गत एक अनियंत्रित सूपा लगे ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय भिंड लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार राम सिंह पुत्र सुरेश विश्वकर्मा निवासी चौरेला.पीयूष उर्फ पिंटू पुत्र दीनानाथ निवासी चौरेला ( उत्तर प्रदेश ) को एक सूपा लगे हुए महिंद्रा ट्रैक्टर की चालक ने तेज गति एवं अनियंत्रित तरीके से चलते हुए बाइक पर सवार राम सिंह, पीयूष एवं अमर भानु को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी की राम सिंह एवं पीयूष को गंभीर चोटें आई है. जिन्हें स्थानी लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय भिंड में लाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत पैर फैक्चर को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया हैं. जब कि मांमूली घायल अमर भानु. पुत्र उग्रसेन चौहान निवासी चौरेला को जिला चिकित्सालय भिंड में इलाज दिया जा रहा है.
ट्रैक्टर बाइक की भिड़त में तीन लोग घायल,दो गंभीर ग्वालियर रेफर















