Advertisement

पुरानी टीस चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटाें में संघर्ष, 3 लोग हुए घायल

पुरानी टीस चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटाें में संघर्ष, 3 लोग हुए घाय

भिड़। गोरमी थाना अंतर्गत ज्ञानेंद्र का पुरा में सोमवार पुरानी टीस एवं चुनावी रंजिश को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसमें एक गुट के लोगों ने एकजुट होकर फर्सा, कट्टा, कुल्हाड़ी लाठी, डंडे से हमला कर दिया। जिसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ज्ञानेंद्र पुरा निवासी आरोपी दीपक, मेहताब सिंह ,धर्म सिंह उर्फ फौजी एवं अन्य लोगों ने एक साथ होकर लाठी, डंडा, फंसा, कट्टे से फायर कर हमला बोल दिया जिसमें भूपेंद्र पुत्र अशोक,अशोक पुत्र जगदीश, दुर्गेश पुत्र अशोक पुरोहित इस हमले में गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर गोरमि थाना पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर तफ्तीश में ले लिया है। वही दीनो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेहगांव से जिला चिकित्सालय भिंड के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां डॉक्टर घायलों को इलाज दे रहे हैं।