Advertisement

11 जुआरी जुआ खेलते पकड़े गए। पुलिस की जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

Bhind. पुलिस अधीक्षक असित यादव के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत ने स्वयं थाना सिटी कोतवाली, देहात व सायबर सेल के साथ जुआरियों के विरूद्ध बडी कार्यवाही की है।

मुखबिर सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने गोविन्द नगर एक मकान में जुआ संचालित हो रहा था सूचना को तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड निरंजन सिंह राजपूत ने गम्भीरता दिखाते खुद ही थाना सिटी कोतवाली, देहात, सायबर सेल की टीम के साथ रवाना हुये। टीम ने मुखबिर द्वारा बताये गये मकान में दबिश देकर 11 जुआरियों को जुआ खेलते हुये पकड लिया गया। आरोपियों के कब्जे से ताश की गडडी सहित 26250 रूपये बरामद किये है।

इस पूरी कार्यवाही में निरंजन सिंह राजपूत नगर पुलिस अधीक्षक भिण्ड, मनीष भदौरिया सीएसपी कार्यालय, थाना सिटी कोतवाली टीम-निरी बृजेन्द्र सिंह सेंगर देवीदीन अनुरागी, अनिल शर्मा, दीपक राजावत, सन्दीप राजावत, अभिषेक यादव थाना देहात निरी मुकेश शाक्य, नागेश शर्मा, गुरूदास, अनिल जाट, सायबर सेल सत्यवीर सिंह, सतेन्द्र यादव, प्रमोद पाराशर की सराहनी भूमिका रही