Advertisement

वारदात से पहले बदमाश गिरफ्तार कब्जे से देशी कटटा जिन्दा राउण्ड बरामद

Bhind. पुलिस अधीक्षक भिंड असित यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक व नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बृजेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में भिण्ड में रक्षाबन्धन के पावन पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रखने थाना क्षेत्र में अवैध शराब, अवैध हथियार व गुण्डा बदमाशों पर लगातार कार्यवाही जारी है।
थाना क्षेत्र में अवैध शस्त्र लेकर वारदात की नियत से घूमने वाले अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही कर उनको सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। तभी सूचना प्राप्त हुइ एक व्यक्ति कमर में कटटा खुरसे हुये किसी वारदात की नियत से एमजेएस कॉलेज के पीछे घूम रहा है। सूचना को तत्काल थाना प्रभारी निरी बृजेन्द्र सिंह सेंगर द्वारा गम्भीरता से लिया. प्रधान आरक्षक अमित तोमर को मय टीम के साथ रवाना किया। टीम ने एमजेएस कॉलेज के पीछे दबिश देकर एक आरोपी को 315 बोर का कटटा मय एक जिन्दा राउण्ड के साथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली भिण्ड पर आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी पर थाना पर पूर्व में भी कई अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी को उपलब्ध हुये अवैध शस्त्र के स्त्रोत व खरीद फरोख्त का पता लगाया जा रहा है।

इस पूरी कार्यवाही में बृजेन्द्र सिंह सेंगर थाना प्रभारी कोतवाली, अमित तोमर, संजय पाण्डेय, सन्दीप राजावत, अभिषेक यादव, दीपक राजावत, ज्ञानेन्द्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।