Advertisement

आखिर अधिकारी,ठेकेदारों पर कब होगी कार्यवाही : हेमंत कटारे.

भिंड. मध्यप्रदेश विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष एवं अटेर विधायक हेमन्त कटारे ने विधानसभा अटेर में क्वारी नदी से सटे ग्राम डिड़ी पर निर्माणाधीन डेम को लेकर सवाल उठाये हैं. नेता प्रतिपक्ष ने जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से प्रश्न करते हुए कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार की अब तो हद ही पार कर दी हैं.
उन्होंने कहा हमारे विधानसभा क्षेत्र अटेर में ग्राम डिड़ी में क्वारी नदी पर बन रहा डेम बनने से पहले ही धरासायी होकर ढेह गया. इस निर्माणाधीन डेम का टूटना बताता है कि किस हद तक डेम निर्माण में भ्र्ष्टाचारी की गई है. इसका असर यह हुआ है कि वहाँ के किसानों की कई एकड़ जमीन कटाव और बहाव के कारण खत्म हो गई हैं. किसानों का एकमात्र भरण पोषण का सहारा उनके हाथों से छिन गया है और सरकार है कि किसानों को आज तक किसी प्रकार का कोई मुआवजा तक नहीं दिया गया. हद तो तब हो गई कि इस कृषि प्रधान देश में प्रशासन का कोई भी अधिकारी या नुमाइंदा किसानों के आंशू और तकलीफ जानने तक नहीं पहुंचा. इतना सब कुछ होने के बाद भी आज तक न तो किसी अधिकारी या निर्माणकर्ता ठेकेदार के खिलाफ कोई कड़ी कार्यवाही की गई इस हालातो से लगता है कि सब मिला जुला चल रहा है.
इससे भ्र्ष्टाचार करने वाले अधिकारियों एवं ठेकेदारों की जडें और मजबूत हो रही हैं. उनके हौसले बुलंद है. आखिर निर्माणकर्ता ठेकेदार एवं जिन अधिकारियों की देखरेख में डेम का निर्माण कर रहे हैं उनके खिलाफ कब कार्यवाही की जाये गी.,माननीय मंत्री जी को ऐसे भृष्ट अधिकारियों एवं ठेकेदार के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए एवं अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश देने चाहिए।