Bhind. पुलिस अधीक्षक डॉ० असित यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक व नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बृजेन्द्र सिंह सेंगर के नेतृत्व में गुम हुये बालक बालिकाओं की तलाशी चल रही है।
तभी आज अपने घर राजहोली भिण्ड से गुम हुई 3 वर्षीय बालिका को एक घण्टे के अन्दर खोजकर उसकी मां को सुपुर्द किया गया।
शनिवार फरियादिया कल्पना राजावत ने उपस्थित थाना आकर बताया कि मेरी 3 वर्षीय लडकी घर के सामने खेल रही थी जो कहीं चली गयी है मिल नहीं रही है। हम लोगें ने लडकी को आसपास घूम फिर कर तलाश किया लेकिन नहीं मिली।
सूचना को थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह सेंगर के द्वारा गम्भीरता से लेते हुये कंट्रोल रूम भिण्ड, सीसीटीवी कंट्रोल रूम भिण्ड को हरकत में लेकर फिक्स प्वाईंट, चीता मोबाईल,डायल 100 को बच्चे की तलाश हेतु अलर्ट किया गया एवं पुलिस टीम दीपक तोमर के नेतृत्व में रवाना कर बच्ची की तलाश शुरू की गई। फरियादी के सूचना देने के उपरान्त करीब 1 घण्टे के अन्दर ही थाना सिटी कोतवाली भिण्ड पुलिस द्वारा उक्त बालिका को सुभाष नगर भिण्ड से ढूंढ निकाला गया,और फरियादिया से सम्पर्क कर उसे थाने बुलाया गया जहाँ लडकी को मां ने पहचान लिया और गले से लगा लिया। उस एक खूबसूरत पल को बच्ची की माँ की आँखो से देखा जा सकता था… मां को जब बच्ची सुपुर्द की गई तो बच्ची की मां के आंखो से आंशू छलक पड़े. उसने थाना सिटी कोतवाली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
उक्त कार्यवाही में निरी.बृजेन्द्र सिंह सेंगर, सुरेश मिश्रा, दीपक तोमर, जितेन्द्र सिकरवार,ज्ञानेन्द्र मिश्रा आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
…………












