२० हजार माह वसूली न देने पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कर दी पिटाई :- राहुल भदौरिया
Bhind मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गई है, अनीति पर चल रही भाजपा सरकार में जब से मुख्यमंत्री ने ग्रह विभाग का जिम्मा स्वम संभाला है तब गाहेँ व गाहेँ दिन प्रति अपराध की घटना पूरे प्रदेश में बढ़ रही है. ये आरोप मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री राकेश सिंह चतुर्वेदी ने अपने निवास भिण्ड में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए लगाए हैं। इस दौरान उनके साथ में मेहगांव विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राहुल भदौरिया,प्रवक्ता डॉ.अनिल भारद्वाज,मेहगांव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भास्कर पुरोहित विशेष रूप से मौजूद रहे।
पूर्व मंत्री राकेश सिंह ने मेहगांव ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजवीर शर्मा को भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा के द्वारा थप्पड़ कांड की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है जब गुरुपूर्णिमा के दिन हम सब अपने गुरुओं का सम्मान कर रहे थे तभी उसी दिन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजवीर शर्मा को भारतीय जनता पार्टी के एक नेता के द्वारा थप्पड़ मारकर अपमानित किया जा रहा था, इतना ही नहीं ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के साथ गाली गलौज भी किया गया। शर्म की बात यह है अपराधी पर अभी तक कोई एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई। जिससे पीड़ित और उनका परिवार सदमे में एवं भय के वातावरण में जीने को विवश हैं। ये कैसा कानून है जो अपने ही शासकीय अधिकारी को न्याय दिलाने में अक्षमता दिखा रहा है।
श्री सिंह ने कहा भाजपा नेताओं के दबाव में पुलिस कार्यवाही करने से गुरेज कर रही है. अपराधी को बचाने का प्रयास भी कर रही है। लेकिन हम चुपचाप नहीं बैठेंगे इस अन्याय पूर्ण घटना के विरोध में आने वाली 27 जुलाई को सुबह 11.30 बजे हजारों की संख्या में मेहगांव थाने का घेराव कर गिरफ्तारियां देंगे।
अवैध वसूली न देना बना शिक्षा अधिकारी की पिटाई का कारण.. राहुल
मेहगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे राहुल भदौरिया ने भारतीय जनता पार्टी के नेता नीरज शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पर हर माह बीस हजार रुपए की वसूली मांगते थे जब उन्होंने देने से इनकार किया तो उनके साथ मारपीट कर अभद्रता की गई। जो एक निंदनीय कृत्य है। हमने मेहगांव बाजार भी बंद करवाया परंतु पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को धमकी
से संबंधित एक पत्रकार द्वारा सवाल के जवाब में चौधरी राकेश सिंह ने कहा यदि सरकार और लोकतंत्र में जो व्यक्ति बड़े बड़े पदों पर रहा हो और उसको धमकी देना गंभीर विषय है में इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी से सरकार और प्रशासन बच नहीं सकता तत्काल कार्यवाही कर अपराधी को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाना चाहिए.














